राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:नरेश मीणा बोले-दिमाग लगाता तो SDM को थप्पड़ नहीं मारता; वीडियो बनाकर फंदे से लटका युवक; ज्वेलरी बेचकर स्कूल को दान

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर मौसम से जुड़ी है। भीलवाड़ा में घने कोहरे के कारण नेशनल हाईवे- 58 पर 5 से ज्यादा गाड़ियां टकरा गईं। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. 23 साल की साध्वी को आश्रम में समाधि
राजस्थान की कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध हालत में मौत के बाद शुक्रवार को उन्हें समाधि दी गई। बाईसा को बुधवार को जोधपुर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। कुछ मिनटों बाद ही उन्होंने दम तोड़ दिया था। पिता का दावा है कि गलत इंजेक्शन से जान गई है। पूरी खबर पढ़ें 2. जर्जर स्कूल गिराए जाएंगे, थर्ड पार्टी ऑडिट होगा
विधानसभा में जर्जर स्कूल भवनों के मुद्दे पर हंगामा हुआ। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा- स्कूल भवन जर्जर हैं, लेकिन सरकार का ध्यान नहीं है। मंदिरों और मुर्गी फार्म में स्कूल चल रहे हैं। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा- जर्जर स्कूल भवनों को जमींदोज किया जाएगा। सभी स्कूलों का थर्ड पार्टी ऑडिट करवाएंगे। पूरी खबर पढ़ें 3. नरेश मीणा बोले- दिमाग लगाता तो SDM को थप्पड़ नहीं मारता
भगत सिंह सेना के अध्यक्ष और किसान नेता नरेश मीणा ने शुक्रवार को जयपुर कूच का ऐलान किया। टोंक के कोटड़ी मोड़ पर सभा में नरेश मीणा ने कहा- मैं दिल से काम करता हूं। दिमाग लगाता तो SDM को थप्पड़ नहीं मारता। नरेश मीणा दिल से काम करता है। पूरी खबर पढ़ें 4. आमजन की समस्याओं के लिए ‘भास्कर समाधान’ लॉन्च
दैनिक भास्कर एप पर आमजन की समस्याओं को सामने लाने के लिए ‘भास्कर समाधान’ लॉन्च हो गया है। इस सेगमेंट की शुरुआत UDH मिनिस्टर झाबरसिंह खर्रा, जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी और गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने की। पूरी खबर पढ़ें 5. कोहरे के कारण टकराईं गाड़ियां, 3 की मौत
राजस्थान आज भी घने कोहरे की चपेट में है। कोहरे के कारण भीलवाड़ा जिले में नेशनल हाईवे- 58 पर 5 से ज्यादा गाड़ियां टकरा गईं। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 से ज्यादा घायल हो गए। हादसे के बाद भीलवाड़ा-उदयपुर हाईवे पर जाम लग गया। घायलों के लिए पहुंची एम्बुलेंस जाम में फंस गई। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. युवक ने वीडियो पोस्ट किया, फिर दे दी जान
डीडवाना-कुचामन जिले के नावां में युवक ने वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और फिर फंदे से लटक कर जान दे दी। युवक ने वीडियो में पत्नी और सास समेत कुछ लोगों पर आरोप लगाए। युवक ने कहा- पुरुष का जन्म लेना गुनाह है तो कोई पुरुष जन्म नहीं लेगा। पूरी खबर पढ़ें 7. 2 मिनट में आधा किलो लड्‌डू खाकर बने विजेता
जैसलमेर में मरु महोत्सव के पहले दिन खान-पान से जुड़ी प्रतियोगिता में 33 साल के राजेंद्र सिंह 2 मिनट में आधा किलो घोटुवा लड्डू खाकर विजेता बने। बीकानेर की बीए सेकेंड ईयर की स्टूडेंट कुसुम पंवार (20) मिस मूमल बनीं। कुसुम 83 लाख रुपए के गहने पहनकर पहुंची थीं। पूरी खबर पढ़ें 8. युवक को किडनैप कर ले जा रहे 2 लोगों की मौत
अलवर में युवक को किडनैप करके ले जा रहे लोगों की तेज रफ्तार बोलेरो पलट गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि किडनैप हुआ युवक घायल हो गया। युवक ने 3 महीने पहले समाज की युवती से लव मैरिज की थी। इससे नाराज लड़की पक्ष के लोगों ने उसका किडनैप कर लिया था। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. महिला ने ज्वेलरी बेचकर स्कूल को दान दिया
करौली के सिंघानिया गांव में 85 साल की महिला ने अपने गहने बेचकर सरकारी स्कूल को 6 लाख रुपए का दान दिया। महिला ने कहा- मैं तो बूढ़ी हो चुकी हूं। अब क्या गहने पहनूंगी। मेरे गांव में स्कूल नहीं था। मैं पढ़ाई नहीं कर पाई। गांव के स्कूल में अगर अच्छे कमरे बनेंगे तो बच्चे पढ़ सकेंगे। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास
10. राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आगाज
राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 12वां संस्करण 31 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक जोधपुर में होगा। इसमें भारत के अलावा अमेरिका, यूके, फ्रांस, जर्मनी,जैसे देशों के फिल्ममेकर्स भी मौजूद रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *