राजस्थान-दिल्ली समेत 6 राज्यों में बारिश, अनंतनाग-पुंछ में बर्फबारी:उत्तर प्रदेश में ठंड के चलते 3 दिन स्कूल बंद; दिल्ली में कोहरे से 29 ट्रेनें लेट

जम्मू-कश्मीर में गुरुवार सुबह से 4 जिलों अनंतनाग, पुंछ, भद्रवाह और डोडा में बर्फबारी हो रही है। कुफरी, नारकंडा, लाहौल घाटी, सोलंग नाला, शिमला, भरमौर और मनाली में भी बर्फबारी हुई। बर्फबारी के कारण गुरेज-बांदीपुरा, सेमथान-किश्तवाड़ रोड बंद कर दिया गया। पहलगाम, श्रीनगर, काजीकुंड, कोकेरनाग और गुलमर्ग में तापमान माइनस में रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में कश्मीर के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश का अलर्ट दिया जारी किया है। मौसम विभाग ने गुरुवार (16 जनवरी) के लिए राजस्थान के जयपुर, भरतपुर और कोटा समेत 6 जिलों के अलावा उत्तर प्रदेश, हिमाचल, दिल्ली और उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट जारी किया है। ठंड के चलते उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 8 लोगों की मौत हो गई। ठंड के चलते 8वीं तक के स्कूल 18 जनवरी तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। दिल्ली में गुरुवार रात से जारी बारिश के कारण सुबह का तापमान 10 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि कोहरे और लो विजिबिलिटी के कारण 29 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। देशभर से मौसम की तस्वीरें… हिमाचल में जनवरी में अबतक सामान्य से 91% कम बारिश-बर्फबारी महाकुंभ में मौसम अपडेट के लिए वेबपेज लॉन्च मौसम विभाग ने दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समागम महाकुंभ में मौसम अपडेट के लिए वेबपेज लॉन्च किया है। यह प्रयागराज, अयोध्या, लखनऊ, आगरा, कानपुर और वाराणसी सहित पड़ोसी शहरों के लिए प्रति घंटा, तीन घंटे और साप्ताहिक पूर्वानुमान देता है। अगले 2 दिन मौसम का अनुमान… 17 जनवरी: पहाड़ों पर बर्फबारी से उत्तर भारत में बारिश 18 जनवरी: तमिलनाडु-पुडुचेरी में बारिश की संभावना राज्यों में मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: वेस्टर्न डिस्टरबेंस से फिर बदला मौसम; रीवा-सतना समेत कई जिलों में कोहरा वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की एक्टिविटी की वजह से मध्यप्रदेश में मौसम फिर बदला हुआ है। सिस्टम के गुजरने के बाद 17 जनवरी से ठंड का असर फिर बढ़ जाएगा। 18 जनवरी से एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा, जो पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करेगा। इसके बाद बर्फीली हवा की रफ्तार बढ़ जाएगी और पूरा प्रदेश ठिठुर जाएगा। पढ़ें पूरी खबर… राजस्थान: जयपुर समेत 6 जिलों में बारिश, बढ़ती ठंड के कारण स्कूलों की छुट्टी अजमेर, श्रीगंगानगर, बीकानेर, भीलवाड़ा समेत 21 जिलों में घना कोहरा छाया है। जयपुर सहित 6 जिलों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बढ़ती ठंड को देखते हुए जयपुर-कोटा समेत 5 जिलों के स्कूलों में कक्षा एक से 8 तक की छुट्‌टी कर दी गई है। इससे आगे की कक्षाओं का समय बदला गया है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: ठंड से 8 की मौत, 10 फ्लाइट और 59 ट्रेनें लेट; 8वीं तक स्कूल 2 दिन बंद यूपी में कड़ाके की ठंड से कानपुर और अलीगढ़ मंडल में 8 लोगों की मौत हो गई है। आज 17 जिलों में बारिश का अलर्ट है। 41 जिलों में घना कोहरा रहा। 150 मीटर दूर से आगरा का ताजमहल नहीं दिखाई दिया। ठंड के चलते पूरे प्रदेश में 8वीं तक के स्कूल 16 और 17 जनवरी के लिए बंद कर दिए गए हैं। कोहरे के चलते वाराणसी में 10 फ्लाइट लेट आईं। बरेली में 22, आगरा में 32 और गोरखपुर में 5 ट्रेन लेट पहुंचीं। पढ़ें पूरी खबर… पंजाब : 9 जिलों में कोहरे का अलर्ट, 18 जनवरी को फिर बदलेगा मौसम पंजाब में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे में औसत अधिकतम तापमान में -0.5 डिग्री और न्यूनतम में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, राज्य में यह तापमान सामान्य के करीब है। पंजाब के पास दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय (WD) हैं। जिसके चलते मौसम विभाग ने आज कुछ इलाकों में हल्की बारिश की भी संभावना जताई है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड, 17 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं ने बिहार में ठंड बढ़ा दी है। 19 जनवरी तक एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। इससे रोहतास, बक्सर, भोजपुर, अरवल, पटना, जहानाबाद, गया, औरंगाबाद और नालंदा में दिनभर बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने आज 17 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर ने 8वीं तक के सभी निजी और सरकारी स्कूल को 18 जनवरी तक बंद करने के निर्देश दिए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *