झुंझुनूं | राजस्थान पटवार संघ की जिला शाखा के चुनाव शनिवार को हुए। इसमें जिला अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों पर पदाधिकारी चुने गए। चूरू जिला अध्यक्ष अंकित कु़मार व पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप सहारण के पर्यवेक्षण में चुनाव कराए गए। निवर्तमान जिला अध्यक्ष होशियार सिंह ने बताया कि जिला शाखा के अध्यक्ष पद पर जितेंद्र सिंह को चुना गया। वहीं रवि बुड़ानियां वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विजय झांग उपाध्यक्ष, सुनील कुमार ढाका को महामंत्री बनाया गया। इसके साथ संयुक्त मंत्री रमेश सैनी, संगठन मंत्री विजय कुमार काला व कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह को चुना गया


