राजसमंद में राजस्थान पुलिस दिवस के अवसर पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों को साइबर जागरूकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक स्कूल हाउसिंग बोर्ड धोइंदा एवं मयूर पब्लिक स्कूल महासतियों की मादड़ी के स्कूली बच्चे साइबर क्राइम पुलिस थाना पहुंचे जहाँ उन्हें साइबर क्राइम से बचाव की जानकारी दी गई। प्रोग्रामर खैरूल वसीम व कॉन्स्टेबल रतनलाल द्वारा स्टूडेंट को ऑनलाइन गेमिंग, साइबर बुलिंग, फिशिंग, स्मेशिंग, विशिंग, फर्जी लोन एप, राजकॉप सिटिजन एप सहित (सोशल मीडिया पर सावधानी बरतने, अनजाने कॉल एवं लिंक अटेंड नहीं करने, डिजिटल अरेस्ट, अनजान स्रोतों से प्राप्त फाईल डाउनलोड नहीं करने के सुझाव दिये), साइबर अपराध घटित होने के कारणों सहित बचाव के तरीके बताये गये। साइबर अपराध घटित हो जाने के बाद साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा www.cybercrime.gov.in या नजदीकी पुलिस थाना या साइबर थाना पर शिकायत दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा स्टूडेंट्स को पुलिस अधीक्षक कार्यालय की सभी शाखाओं का भ्रमण कराया और वहां सम्पादित होने वाले कार्याे की जानकारी दी गई। जहां उन्हें, गुड टच बेड टच, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 के बारे में, यातायात सम्बन्धित नियमों का पालन करने एवं कोई भी दुर्घटना होने पर गुड सेमेरिटन योजना के बारे में जानकारी दी। इस दौरान स्कूल संचालक मुकेश वैष्णव सहित स्टाफ मौजूद रहा।


