राजस्थान पुलिस बेड़े में शामिल हुए नए वाहन:सीएम ने पुलिस पेट्रोलिंग वाहन समेत लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज अमर जवान ज्योति, जनपथ पर राज्य सरकार के कार्यकाल के एक साल पूरे होने पर पुलिस बेड़े में कई गाड़ियां शामिल की। जनपथ पर इसे लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री रहे। इस दौरान एसीएस होम, डीजीपी राजस्थान यूआर साहू पुलिस मुख्यालय और जयपुर कमिश्नरेट के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में 25 पुलिस पेट्रोलिंग वाहन, 22 पुलिस इंटरसेप्टर, 750 मोटर साईकिल का वितरण, 101 एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस का लोकार्पण किया जाएगा। इसके साथ ही कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की शुरुआत की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *