राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर हुआ संभाग स्तरीय कार्यक्रम:99 पुलिसकर्मियों को हुआ सम्मान; पुलिस लाइन में हुआ प्रोग्राम

राजस्थान पुलिस स्थापना के 76 साल पूरे होने पर आज श्रीगंगानगर में संभाग स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कई आयोजनों के साथ पुलिस स्थापना दिवस मनाया गया। जिला पुलिस अधीक्षक गौरव यादव के निर्देशन में भव्य समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 99 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। परेड की सलामी और विशिष्ट अतिथियों रहे मौजूद मुख्य समारोह का आयोजन रिजर्व पुलिस लाइन में हुआ। परेड की सलामी अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस बीकानेर रेंज, अजय कुमार ने ली। उनके साथ बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व चूरू रेंज के वरिष्ठ अफसर भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर राजस्थान पुलिस सेवा पदक, उत्कृष्ट सेवा पदक साल 2023, पुलिस पदक एवं सराहनीय सेवा चिह्न साल 2024 प्रदान किए गए। साथ ही जिले के 99 हेड कॉन्स्टेबल/कॉन्स्टेबलों को साल 2024 का उत्कृष्ट सेवा चिह्न दिया गया। शैक्षिक प्रतियोगिता और प्रतिभाओं सम्मान जिला पुलिस और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय MCQ प्रतियोगिता में तेजेन्द्र जोत कौर ने प्रथम स्थान, खुशबीर कौर ने द्वितीय और विनय कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इनके अतिरिक्त निखिल, कु. सिया अग्रवाल, रवि, कु. सुमनिया और मोहित को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। पुलिस की जनसेवा गतिविधियां बनीं आकर्षण का केंद्र स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस विभाग द्वारा ऑपरेशन सीमा संकल्प के तहत नशा मुक्त समाज के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। नवाचार आधारित ट्रैफिक जोन, ओपन हाउस, पोस्टर प्रदर्शनी और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को सुरक्षा, साइबर अपराध, ट्रैफिक नियमों व महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। समाजसेवियों और सहयोगियों को भी मिला सम्मान जनजागरूकता कार्यों में सहयोग देने वाले समाजसेवियों और नागरिकों को भी पुलिस प्रशासन ने सम्मानित किया। इनमें गणपत सिंह झाझरिया, भूपेन्द्र आहूजा, रवि मुद्गल, दिनेश गुप्ता, प्रदीप तेजाणी, महेश सिंह, अनीता (सुरक्षा संस्था), प्रतिनिधि संयुक्त व्यापार मंडल, खंडेलवाल ऑयल एंड जनरल मिल्स प्रा. लि. आदि शामिल रहे। वन महोत्सव और पौधारोपण कार्यक्रम समारोह में “हरित राजस्थान-सुरक्षित राजस्थान” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें अधिकारियों, स्कूली छात्रों और आम नागरिकों ने भाग लिया। वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद इस अवसर पर भरत लाल मीणा (एएसपी अनुसंधान), लवली पवार (एएसपी महिला सुरक्षा), आदित्य (सहायक पुलिस अधीक्षक, रूरल), रघुवीर प्रसाद (एएसपी सिटी), सुरेश कुमार (एएसपी अनूपगढ़), रामचंद्र लाल (त्वरित अनुसंधान ईकाई), सुधा पागालाल (एडिशनल एसपी, महिला अपराध शाखा), अनूप राठौड़ (आईटी सेल प्रभारी) सहित अनेक पुलिस अधिकारी, समाजसेवी, शिक्षक, स्कूली छात्र और नागरिक उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *