राजस्थान बोर्ड एग्जाम के लिए कंट्रोल रूम बनाया:10वीं-12वीं के एग्जाम 12 फरवरी से शुरू होंगे, 19 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से आयोजित होगी। 10वीं की परीक्षा 12 से 28 फरवरी तक आयोजित होगी, जो कुल 17 दिन चलेगी। वही 12वीं की परीक्षा 12 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक होगी जो 28 दिन चलेगी। सफल एग्जाम आयोजित करवाने को लेकर गुरुवार को बोर्ड कार्यालय में कंट्रोल रूम शुरू किया गया। जिसके लिए चार अलग-अलग लैंडलाइन नंबर जारी किए गए हैं। बता दे की 19 लाख 86 हजार 422 स्टूडेंट्स परीक्षा देंगे। दसवीं में 10 लाख 68 हजार 610 स्टूडेंट्स है, 12वीं के 90 हजार 572 स्टूडेंट, वरिष्ठ उपाध्याय के 4123 पर प्रवेशिका के 7817 स्टूडेंट्स है। 6193 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह ने बताया कि 12 फरवरी से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही है। इसके लिए तमाम व्यवस्थाएं की जा रही है। बोर्ड एग्जाम का सफल आयोजन हो इसे लेकर आज बोर्ड कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। करीब 4 टेलीफोन अलग-अलग नंबर जारी किए हैं। इस पर सेंटर्स, जिला शिक्षा अधिकारी, स्टूडेंट सहित अन्य संबंधित समस्याओं को लेकर संपर्क किया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *