राजस्थान बोर्ड की 10वीं-12वीं परीक्षा का टाइम टेबल जारी:जानें- कब से शुरू होंगे एग्जाम, कितने दिन चलेंगे; कितनी आएगी छुट्‌टी

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। 10वीं की परीक्षा 12 से 28 फरवरी तक आयोजित होगी, जो कुल 17 दिन चलेगी। वहीं, 12वीं की परीक्षा 12 फरवरी से 11 मार्च तक होगी, जो 28 दिन तक चलेगी। बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि इस परीक्षा के दौरान करीब 6 दिन की छुट्‌टी रहेगी, जिनमें चार रविवार और दो छुट्‌टी होली और धुलंडी की होगी। उन्होंने बताया कि 19 लाख 86 हजार 422 स्टूडेंट्स परीक्षा देंगे। दसवीं में 10 लाख 68 हजार 610 स्टूडेंट्स हैं, 12वीं के 90 हजार 572 स्टूडेंट्स, वरिष्ठ उपाध्याय के 4123 और प्रवेशिका के 7817 स्टूडेंट्स हैं। 6193 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। थानों और चौकियों में रखे जाएंगे पेपर
सचिव गजेंद्र सिंह ने सुरक्षा को लेकर पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। एग्जाम पेपर पुलिस थानों और चौकियों में रखे जाएंगे। परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी। करीब 15 जिले संवेदनशील और अति संवेदनशील है, जिनमें विशेष तौर पर वीडियोग्राफी की जाएगी। इन 15 जिलों में करीब 51 केंद्र अति संवेदनशील है। इस बार कॉपियों की जांच जल्दी होगी, ताकि रिजल्ट जल्द घोषित किया जा सके।
खबर को अपडेट किया जा रहा है…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *