राजस्थान माली महासभा के बैनर तले रविवार को जयपुर जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह मुरली बाग, मुहाना मंडी रोड़ पर आयोजित हुआ। जिसमें समाज की 500 से ज्यादा बच्चे बच्चियों का सम्मान प्रदेशाध्यक्ष छुट्टन लाल सैनी फुलवाले की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में मंच का संचालन कर रहे महामंत्री मुख्यालय सागर मावर ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों से छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन होता है और एक नई ऊर्जा का संचार होता है, उन्होंने बताया माली सैनी महासभा निरंतर समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करने और समाज में आगे लाने का काम कर रही है जिससे लोगो में सामाजिक जुड़ाव बढ़ता है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अशोक सैनी, संरक्षक बिरदीचंद सिंगोदिया, कैलाश राज सैनी, युवा प्रदेशाध्यक्ष अमित सैनी, महिला जिला अध्यक्ष मंजु सैनी, राष्ट्रीय संस्थान के अध्यक्ष अनुभव चंदेल, अधिकारी कर्मचारी संगठन के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश सैनी रेल्वे, हनुमान सैनी, पार्षद भंवरलाल मालाकार, चंदा लाल सैनी उपाध्यक्ष, बाबूलाल सैनी रजवास, डॉ. रामनारायण सैनी, लड्डू सैनी, महामंत्री भंवरलाल सैनी लावा, पूर्व पार्षद भंवरलाल सैनी, गिर्राज सैनी, दुर्गा लाल सैनी, संगठन मंत्री रामबाबू सैनी, सचिव रामानंद सैनी, रतनलाल सैनी डोब, ओमप्रकाश सैनी डिडवाना, जयपुर जिला अध्यक्ष रोशनलाल सैनी, उपाध्यक्ष बाबूलाल सैनी, देवकीनंदन सैनी, रणजीत सैनी, गुरु शरण सैनी,हरसुलिया सरपंच दयाल सैनी, नन्दलाल सैनी, बद्री सैनी, सांगानेर तहसील अध्यक्ष हनुमान सैनी ताड़का, राजु खेड़ली, युवा विंग सौरभ कटारिया, मुकेश सैनी रामगढ़, किशन सैनी, राजकुमार सैनी जोडला, गोविंद राम करौली, महावीर सहित सैकड़ों समाज बंधुओं ने समारोह में शिरकत की। सभी ने एकजुटता से शिक्षा पर जोर दिया और नई प्रतिभाओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।


