राजस्थान में अरविंद केजरीवाल के सामने लगे मोदी-मोदी के नारे:भीड़ के सामने हाथ जोड़कर खड़े रहे; सालासर बालाजी धाम पहुंचे थे

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घेरकर हजारों लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए। इस दौरान उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भी मौजूद थे। दरसअल, नए साल के मौके पर केजरीवाल राजस्थान के सालासर बालाजी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। चूरू में मंदिर से बाहर निकलते ही हजारों लोगों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया। हालांकि, अरविंद केजरीवाल व उनकी पत्नी सुनीता मुस्कुराते हुए हाथ जोड़कर निकल गए। अरविंद केजरीवाल बुधवार रात करीब 10 बजे दर्शन करने पहुंचे थे। यहां मंदिर में उन्होंने पूजा-अर्चना की। करीब 10.30 बजे वे मंदिर से बाहर निकले थे। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री को जेड प्लस सिक्योरिटी मिली है, लेकिन फिर भी लोग उनके काफिले के पास पहुंच गए। सालासर में ही रुके केजरीवाल मदिर में अरविंद केजरीवाल ने बालाजी महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना करते हुए मन्नत का नारियल भी बांधा। मंदिर के पुजारी ने बालाजी महाराज की तस्वीर भेंट कर उनका स्वागत किया। दर्शन के बाद केजरीवाल रात को सालासर ही रुके। जहां से गुरुवार सुबह वापस जयपुर के लिए रवाना हुए। केजरीवाल के सालासर बालाजी दर्शन से जुड़ी PHOTOS…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *