राजस्थान में एक बार फिर मौसम बदलने लगा है। आज जोधपुर और बीकानेर संभाग के कई जिलों में आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा- 28 मार्च तक प्रदेश में बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। उधर मध्य प्रदेश में गर्मी का असर बढ़ गया है। मंगलवार को रतलाम में पहली बार पारा 40 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, धार-शिवपुरी में पारा 39 डिग्री के पार रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 दिन तेज गर्मी पड़ने का अलर्ट है। इसके बाद तापमान 1 से 2 डिग्री लुढ़क सकता है। वहीं जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।


