राजस्थान में कल से फिर बदलेगा मौसम, तापमान 2 डिग्री:अलवर और सीकर में कोहरा छाया, ओस जमी, श्रीगंगानगर सबसे ज्यादा ठंडा

वेस्टर्न डिस्टरबेंस खत्म होने के साथ ही राजस्थान में हवा चलनी शुरू हो गई है। रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से सर्दी तेज हो गई। मंगलवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान सीकर में 2 डिग्री दर्ज हुआ। यहां बुधवार सुबह फसलों पर ओम जमी नजर आई। अलवर में भी कोहरा छाने से जनजीवन प्रभावित हुआ। वहीं, मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण बीकानेर संभाग और उसके आसपास के जिलों में ट्रैफिक स्लो रहा। कोहरे के कारण श्रीगंगानगर में सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा, जहां का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में आज भी घना कोहरा रहने का अलर्ट जारी किया है। फतेहपुर में पारा 4 डिग्री पहुंचा मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी हवाओं के चलने से शेखावाटी समेत दूसरे शहरों में रात की सर्दी तेज होने लगी। यहां न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो गई। सीकर जिले में मंगलवार रात को भी न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई। वहीं, सोमवार को फतेहपुर में सबसे ठंडी रात रही, जहां का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। करौली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 5.9, दौसा में 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आज इन जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने 17 दिसंबर को गंगानगर, बीकानेर, हनुमानगढ़ के एरिया में घना कोहरा रहने का यलो अलर्ट जारी किया है। जबकि 18 दिसंबर से प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और कोहरे का प्रभाव कम रहेगा। 18 दिसंबर के बाद एक नया वेस्टर्न डिर्स्टबेंस एक्टिव होगा, जिसके प्रभाव से राज्य के बीकानेर, जैसलमेर के एरिया में 19 से 22 दिसंबर के बीच आसमान में हल्के बादल छा सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *