राजस्थान में गोदरेज कैपिटल की ग्रोथ:70% की वार्षिक वृद्धि के साथ एयूएम 270 करोड़ पहुंचा, जयपुर में 80% बिजनेस

गोदरेज इंडस्ट्रीज की वित्तीय सेवा इकाई गोदरेज कैपिटल ने राजस्थान में 70 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्ज करते हुए राज्य में अपना एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) 270 करोड़ रुपए तक पहुंचा दिया है। इसमें जयपुर का योगदान सबसे ज्यादा है, जो कुल एयूएम का 80 प्रतिशत यानी 220 करोड़ रुपए है। कंपनी ने राजस्थान में अपनी पहुंच बढ़ाते हुए जयपुर, जोधपुर, उदयपुर और अलवर में कार्यालय खोले हैं। वर्तमान में कंपनी राज्य के 17 स्थानों पर अपनी सेवाएं दे रही है और करीब 1,000 ग्राहकों को वित्तीय समाधान प्रदान कर रही है। एमएसएमई सेक्टर को मजबूत करने की दिशा में कंपनी सुरक्षित और असुरक्षित दोनों तरह के लोन उपलब्ध करा रही है। पिछले एक साल में गोदरेज कैपिटल ने 150 से अधिक चैनल पार्टनर्स के साथ नेटवर्क बनाया है। कंपनी ने फ्लेक्सी फंड जैसे नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं, जिसमें ओवरड्राफ्ट की सुविधा भी शामिल है। इससे व्यवसायों को कैश फ्लो मैनेजमेंट में मदद मिल रही है। अकेले जयपुर में कंपनी के करीब 700 ग्राहक हैं, जो एमएसएमई समुदाय में कंपनी की बढ़ती स्वीकार्यता को दर्शाता है। गोदरेज कैपिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ मनीष शाह ने बताया- हमारे राजस्थान पोर्टफोलियो में जयपुर एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। हम जयपुर समेत पूरे राजस्थान के स्थानीय एमएसएमई के विकास का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। टैक्सटाइल्स, मेन्यूफेक्चरिंग, सिरेमिक और एग्रो प्रोसेसिंग जैसे प्रमुख उद्योगों पर ध्यान केंद्रित करके, हमारा लक्ष्य व्यवसायों की जरूरत के मुताबिक इनोवेटिव पेशकशों के माध्यम से एमएसएमई ऋण क्षेत्र में महत्वपूर्ण वृद्धि को बढ़ावा देना है। गोदरेज कैपिटल अब सप्लाई चेन के लिए फाइनेंस शुरू करने के लिए तैयार है, जिससे वित्तीय समावेशन को आगे बढ़ाया जा सके और एमएसएमई को पैमाने पर सशक्त बनाया जा सके। 2026 तक 30,000 करोड़ रुपए की बैलेंस शीट हासिल करने के दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ, राजस्थान इस विकास में एक महत्वपूर्ण योगदानकर्ता बना रहेगा।वर्तमान में, कंपनी का कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) 15,000 करोड़ रुपए है, जो 3,800 चैनल भागीदारों के मजबूत नेटवर्क के माध्यम से देश भर में 30,000 से अधिक ग्राहकों की सेवा कर रहा है। अगले दो वर्षों में अपने वितरण नेटवर्क को 10,000 से अधिक भागीदारों तक विस्तारित करने की योजना के साथ, कंपनी वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में एक प्रमुख खिलाड़ी बनने की अपनी महत्वाकांक्षा की ओर तेजी से आगे बढ़ रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *