राजस्थान में तैयार हुई आर्मी की नई ‘भैरव फोर्स’:1 लाख से अधिक ड्रोन ऑपरेटर्स को दुश्मन के ठिकानों को निशाना बनाने की ट्रेनिंग दी जा रही

देश की सुरक्षा और आधुनिक युद्ध की चुनौतियों का सामना करने के लिए भारतीय सेना ने नसीराबाद में एक स्पेशल फोर्स तैयार की है। इस फोर्स का नाम ‘भैरव’ रखा गया है। इस फोर्स के साथ ही एक लाख से अधिक ड्रोन ऑपरेटर्स भी तैयार किए गए हैं। इन ऑपरेटर्स को ड्रोन उड़ाने और दुश्मन के ठिकानों को निशाना बनाने और असली ऑपरेशन में इस्तेमाल के लिए ट्रेनिंग दी जा रही है, जिससे सेना की क्षमता बढ़ती है। फिलहाल भैरव फोर्स जयपुर में है। जो 15 जनवरी 2026 को जयपुर में होने वाली आर्मी डे परेड में शामिल होगी। भैरव बटालियन इंडियन आर्मी की फोर्स रिस्ट्रक्चरिंग का पार्ट फोर्स के अधिकारियों के अनुसार, मॉडर्न युद्ध तेजी से बदल रहा है। आज के दौर में मॉडर्न टेक्नॉलोजी से लेस दस्तों की सख्त जरूरत है। ये फोर्स चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ क विजन था। भैरव बटालियन इंडियन आर्मी की फोर्स रिस्ट्रक्चरिंग का पार्ट है। इसे नई सोच, नई तकनीक व नई ऑपरेशनल जरूरत के हिसाब से तैयार किया जा रहा है। डेजर्ट एरिया में कई चुनौतियां हैं। उसके लिए स्पेशल ट्रेनिंग और लेटेस्ट टेक्नॉलॉजी की दी गई है। भैरव बटालियन आने वाले समय में सेना के लिए तीव्र व सक्षम व निर्णायक फोर्स शामिल होगी। पिछले पांच माह से ट्रेनिंग दी जा रही है। टीम ने नई टेक्नॉलोजी को अपनाया है, वह काबिले तारीफ है। हाई-रिस्क ऑपरेशन के लिए तैयार किया भैरव कमांडो को हाई-रिस्क ऑपरेशन के लिए तैयार किया गया है। जो आतंकवाद, नक्सलवाद और संगठित अपराध से निपटने में सक्षम है। फोटोज में भारतीय सेना की नई भैरव फोर्स…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *