राजस्थान में नए साल में पहली बार तापमान 0 डिग्री:रेगिस्तान में भी कड़ाके की सर्दी, आज भी 10 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी

राजस्थान में सीकर, हनुमानगढ़ समेत 10 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया। बारिश के बाद शुक्रवार को राज्य के कई जिलों में घना कोहरा रहा और सर्द हवा चली। नए साल में पहली बार तापमान 0 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। हिल स्टेशन माउंट आबू में पारा जमाव बिंदु पर पहुंच गया। वहीं, रेगिस्तानी जिलों में बाड़मेर, बीकानेर में भी कड़ाके की सर्दी रही। बाड़मेर में सीजन में पहली बार दिन का तापमान 10 डिग्री से नीचे आया। बीकानेर और जैसलमेर में अधिकतम तापमान 8 डिग्री के करीब रहा। इधर शेखावाटी के एरिया में गलनभरी सर्दी का दौर शुरू हो गया। शुक्रवार को राज्य में कोल्ड-डे की स्थिति रही। सबसे अधिक अधिकतम तापमान चित्तौड़गढ़ में मौसम विशेषज्ञों ने राज्य में अगले एक सप्ताह तेज सर्दी रहने और सर्द हवाएं चलने का अनुमान जताया है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, अलवर, सीकर, चूरू, झुंझुनूं समेत उत्तर-पूर्वी जिलों में घना कोहरा रहा। कोहरे के साथ प्रदेश में सर्द हवाओं का असर रहा। इस कारण प्रदेश के सभी शहरों में दिन में भी तेज सर्दी रही। कल सबसे अधिक अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस चित्तौड़गढ़ में दर्ज हुआ। माउंट आबू में पारा शून्य पर पहुंचा शुक्रवार को राज्य में के ​हिल स्टेशन माउंट आबू में लंबे समय बाद दिन का तापमान जमाव पॉइंट यानी शून्य पर दर्ज हुआ। पूरा दिसंबर का माह निकलने के बाद अब आबू में बर्फ जमने जैसी सर्दी शुरू हुई है। इससे पहले इस सीजन में आबू में 17 से 19 नवंबर के बीच पारा जमाव पॉइंट पर पहुंचा था। वहीं, बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 7.7, बीकानेर में 7.8 सेल्सियस दर्ज हुआ। 4 जनवरी से प्रदेश में चलेंगी सर्द हवा
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने 4 जनवरी से राज्य में सर्द हवाओं और ज्यादा चलने और उससे न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की और गिरावट होगा। इससे राज्य के कई इलाकों में सुबह-शाम की सर्दी तेज होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *