राजस्थान में बंद पड़े रास्ते खुलवाएगी सरकार:हर सप्ताह कम से कम 10 रास्ते खुलवाने के निर्देश, अधिकारी नियुक्त होंगे

जयपुर, खैरथल-तिजारा, नागौर में चलाया गया रास्ता खोलो अभियान एक माह के लिए प्रदेश के सभी जिलों में शुरू करने का निर्णय किया गया है। रेवेन्यू डिपार्टमेंट ने इस संबंध में एक एसओपी बनाकर प्रदेश के सभी जिला कलेक्टर्स, संभागीय आयुक्त, जिला एसपी समेत अन्य अधिकारियों को इस अभियान को प्रमुखता से चलाने के आदेश दिए है। इन आदेशों में हर उपखंड स्तर पर हर सप्ताह कम से कम 10 रास्तों को खुलवाने का लक्ष्य दिया है। विभाग से जारी एक सर्कुलर के मुताबिक मुख्यमंत्री पोर्टल समेत अन्य स्तर पर ग्रामीण इलाकों में बंद रास्तों को खुलवाने की शिकायतें आती हैं। मंत्री और अधिकारियों के स्तर पर की जाने वाली जनसुनवाइयों में भी बंद रास्तों के संबंध में कई शिकायतें प्राप्त होती है। इन ग्रामीण रास्तों पर किए अतिक्रमण से न केवल ग्रामीणों को परेशानी होती है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में आपसी झगड़े भी होते है। इससे गांवों में माहौल खराब होता है। विकास के कार्यों में भी बाधा आती है। पिछले कुछ समय से जयपुर, तिजारा खैरथल में जब रास्ता खोलो अभियान चलाया और उसके सकारात्मक परिणाम आए तो उससे आमजन को काफी राहत मिली। इसी सकारात्मक परिणाम और आमजन की तकलीफ को देखते हुए सरकार ने इस अभियान को प्रदेश के सभी जिलों में चलाने का निर्णय किया है। अभियान के तहत ये होंगे काम नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी होंगे नियुक्त इस अभियान के तहत जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिले में एक-एक नोडल अधिकारी और एक-एक सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति करनी होगी। नोडल अधिकारी एडीएम स्तर का अधिकारी होना चाहिए। जबकि उपखंड स्तर पर इस अभियान के लिए एक अलग से प्रभारी अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *