राजस्थान में बिजली हुई सस्ती:150 यूनिट तक के उपभोग पर 6 रुपए प्रति यूनिट होगी रेट, 300 यूनिट तक भी फायदा

राजस्थान में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरें और फिक्स चार्ज कम किया गया है। 50 यूनिट तक के उपभोग पर एनर्जी और फिक्स्ड चार्ज में कोई बदलाव नहीं किया है, 50 यूनिट तक बिजली दर 4.75 रु प्रति यूनिट होगी। 150 यूनिट तक के उपभोग पर फिक्स्ड चार्ज 250 से घटाकर 150 रुपए किया है। बिजली दरें 6.50 रुपए यूनिट से घटाकर 6 रुपए प्रति यूनिट की गई है। 300 यूनिट से ज्यादा खर्च करने वालों के लिए फिक्स चार्ज बढ़ाया है, लेकिन दरें कम की है। राजस्थान विद्युत नियामक आयोग ने बिजली की नई दरों को मंजूरी दी है। आयोग ने 2025-26 के लिए टैरिफ मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं। 300 यूनिट तक 35 पैसे प्रति यूनिट सस्ती बिजली
300 यूनिट तक बिजली खर्च करने वालों को 150 से 300 यूनिट पर दरें 7.35 रुपए से घटाकर 7 रुपए प्रति यूनिट की गई है। 300 यूनिट तक फिक्स चार्ज 300 रुपए महीने यथावत रखा गया है। 500 यूनिट खर्च करने वालों का फिक्स चार्ज 100 रुपए बढ़ाया
300 से ज्यादा और 500 यूनिट तक बिजली खर्च करने वालों का फिक्स चार्ज हर महीने 100 रुपए बढ़ाया है। अब 400 की जगह 500 रुपए फिक्स चार्ज देना होगा। इस कैटेगरी में बिजली की दरों में 65 पैसे यूनिट की कमी की है। अब 300 से 500 यूनिट तक 7.65 रुपए प्रति यूनिट की जगह 7 रुपए प्रति यूनिट लगेगा। 500 यूनिट से ज्यादा वालों का फिक्स चार्ज 450 से बढ़ाकर 800 रुपए किया
500 यूनिट से ज्यादा खर्च करने वालों का फिक्स चार्ज 450 से बढ़ाकर 800 रुपए महीने किया है। हर महीने अब 350 रुपए ज्यादा फिक्स चार्ज देना होगा। बिजली दरों में 45 पैसे यूनिट की कमी की है। अब 500 यूनिट से ज्यादा खर्च करने पर अब 7.95 रूपए यूनिट की जगह 7 रूपए प्रति यूनिट लगेंगे। एचटी कनेक्शन पर फिक्स चार्ज बढ़ाया, दरें कम
50 केवीए से ज्यादा कॉन्ट्रैक्ट डिमांड पर भी फिक्स्ड चार्ज बढ़ाया है। 275 रु. से बढ़ाकर किया 300 रु. प्रति kVA प्रति मासिक बिल आएगा। बिजली दर 7.15 रु.से घटाकर 6.50 रु. प्रति यूनिट की है। खबर अपडेट की जा रही है….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *