राजस्थान में ब्लैकआउट, घरों-दुकानों की लाइट बंद रही:सड़क पर गाड़ियां रुकी; झालावाड़ में मॉक ड्रिल के दौरान मधुमक्खियों का हमला

राजस्थान में पाकिस्तान की सीमा से सटे जिलों के साथ ही पूरे प्रदेश में शनिवार रात 8 बजे से लेकर अलग-अलग समय पर ब्लैकआउट किया गया। अलग-अलग शहरों में 15 मिनट से लेकर 30 मिनट तक ब्लैकआउट रहा। इस दौरान लोगों ने घरों-दुकानों और दफ्तरों की लाइट बंद रखी। सड़कों पर चल रही गाड़ियों की रफ्तार भी थोड़ी देर रुक गई। लोगों ने हेडलाइट बंद कर गाड़ियां सड़क पर रोक दी। ब्लैकआउट के दौरान कहीं पूरी तरह अंधेरा रहा तो कहीं एक तय एरिया को छोड़कर पूरे शहर में रोशनी नजर आई। जयपुर में रात 8.15 बजे से 8.30 बजे तक खातीपुरा रोड से लेकर हसनपुरा तक ब्लैकआउट किया गया। ब्लैकआउट से पहले पुलिस की टीम ने कॉलोनियों में लोगों को सूचित किया। अजमेर में 8 बजे से 8.30 बजे तक ब्लैकआउट किया गया। इस दौरान सड़कों पर जलने वाली सरकारी लाइटों को बंद कर दिया गया। लोगों ने घरों की लाइटें बंद रखी। बाड़मेर में ब्लैकआउट के दौरान मार्केट बंद करवाया गया। देखिए राजस्थान में ब्लैकआउट की तस्वीरें… झालावाड़ में मधुमक्खियों ने किया हमला, कलेक्टर-एसपी ने भागकर जान बचाई इससे पहले ऑपरेशन शील्ड के तहत हवाई हमले की मॉक ड्रिल की गई। झालावाड़ में कालीसिंध बांध पर मॉक ड्रिल के दौरान ड्रोन अटैक की काल्पनिक स्थिति बनाई गई। इस दौरान मौके पर एक वास्तविक आपात स्थिति बन गई। दरअसल, बांध पर मौजूद कलेक्टर-एसपी समेत कई अधिकारियों और कर्मचारियों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। सभी अधिकारियों ने भागकर जान बचाई। जयपुर में आर्मी की आवासीय कॉलोनी पर ड्रोन और मिसाइल अटैक की मॉक ड्रिल जयपुर के खातीपुरा रोड स्थित सरकारी स्कूल के ग्राउंड पर रियल टाइम मॉक ड्रिल हुई। यह मॉक ड्रिल आर्मी की आवासीय कॉलोनी पर ड्रोन हमले और मिसाइल हमले की थी। कलेक्टर डॉ. जितेंद्र सोनी ने बताया- हमले की सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंचे। पता लगा कि 9 ग्रामीण इस मैदान से गुजर रहे थे। इस दौरान हमले में 1 की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए। मॉक ड्रिल के दौरान छत पर फंसे लोगों को बचाने की भी रिहर्सल की गई। इस दौरान लोगों ने छत पर चढ़कर बचाओ-बचाओ की आवाज लगाई। इसके बाद क्रेन की मदद से लोगों की जान बचाई गई। मॉक ड्रिल में एनसीसी कैडेट ने भी भूमिका निभाई। सीकर के कल्याण मेडिकल कॉलेज में एयर स्ट्राइक की मॉक ड्रिल हुई। यहां चार धमाके हुए। सूचना मिलते ही तुरंत फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस, सिविल डिफेंस की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान एक छोटी बच्ची डर गई, जिसे महिला पुलिसकर्मियों ने संभाला। धमाके के बाद कई लोग 5वीं मंजिल पर फंस गए थे, जिनको रस्सी के सहारे नीचे उतारा गया। देखिए राजस्थान के शहरों में मॉक ड्रिल की तस्वीरें… मॉक ड्रिल की पल-पल अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग देखिए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *