राजस्थान में सप्लाई हो रहा था 3 करोड़ का गांजा:उड़ीसा से ट्रक में भरकर ला रहे थे, प्रदेश के तीन जिलों में सप्लाई होना था

उड़ीसा से राजस्थान में सप्लाई हो रहा तीन करोड़ का गांजा टोंक डीएसटी टीम ने पकड़ा है। बताया जा रहा है कि ये गांजा प्रदेश के तीन जिलों में तस्करों को सप्लाई होना था। टोंक डीएसटी टीम ने शुक्रवार रात 11 बजे बाद जयपुर-कोटा नेशनल हाईवे-52 पर एक ट्रक को रुकवाया था। इसकी जांच करने पर इसमें 500 किलो गांजा मिला, जिसकी ​कीमत करीब 3 करोड़ है। उड़ीसा से लेकर आए थे, हनुमान नगर इलाके में जाना था डीएसटी प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि उड़ीसा से कट्टों में भरकर गांजे को देवली के हनुमान नगर इलाके में ले जाया जा रहा था। इस बीच शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिलने पर हाईवे पर नाकाबंदी करवाई गई। इस पर ट्रक ड्राइवर और उसके साथ मौजूद व्यक्ति से पूछताछ की तो वह जवाब नहीं दे पाए। टीम ने जब ट्रक की तलाशी ली तो इसमें 500 किलो गांजा मिला। पुलिस ने दोनों को गिरफ़्तार कर लिया है। अजमेर, भीलवाड़ा और टोंक में होना था सप्लाई प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि ये गांजा जिले के देवली के हनुमान नगर इलाके में जाना था। जांच में सामने आया कि यहां से छोटे-छोटे सप्लायर के माध्यम से इसे भीलवाड़ा, अजमेर और टोंक जिले में सप्लाई करना था। इसके बाद वे इसे अलग-अलग हैंडलर और तस्करों को सप्लाई करने वाले थे। हालांकि हनुमान नगर में ये किसके यहां सप्लाई होना था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *