राजस्थान में साइबर सुरक्षा माह की घोषणा:डीजीपी के निर्देश- स्कूल, कॉलेज, बैंक और हवाई अड्डों तक पहुंचेगी पुलिस,देगी लोगों को जानकारी

राजस्थान में लोगों को साइबर सुरक्षा की जानकारी देने और जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए स्थानीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और बड़ी हस्तियों से जागरूकता की अपील बनवाई जाएगी। इसके अलावा स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में साइबर जागरूकता के लिए व्याख्यान, कार्यशालाएं, क्विज, सेमिनार और प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। डीजी एससीआरबी एवं साइबर क्राइम ने आज मंगलवार को आदेश जारी कर अक्टूबर महीने को राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के रूप में मनाने के निर्देश दिए। योजना बनाकर चलाएंगे अभियान
साइबर क्राइम के डीआईजी विकास शर्मा ने बताया कि भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) नई दिल्ली के निर्देशों के संदर्भ में यह पहल की गई है। इसका उद्देश्य आम लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के लिए जानकारी देना है। इसके लिए सभी डीसीपी, जिला पुलिस अधीक्षक और कमांडेंट को योजना बनाकर अभियान शुरू करने के निर्देश दिए हैं। राज्य स्तर पर पुलिस अधीक्षक साइबर अपराध राजस्थान और जिला स्तर पर हर जिले से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी को अभियान के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। अभियान की पहुंच को ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों तक सुनिश्चित करने के लिए कई विभागों को भी अभियान में भागीदार बनाया है। इसमें नागरिक उड्डयन विभाग, डाक विभाग, पंचायती राज विभाग और शिक्षा विभाग शामिल है। स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में क्विज, प्रतियोगिताएं सहित लोगों को ऐसे करेंगे जागरूक

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *