राजस्थान में हवा का असर, सुबह-शाम सर्दी बढ़ी:10 से ज्यादा शहरों का पारा सिंगल डिजिट में दर्ज, बादलों से धूप हुई कमजोर

राजस्थान के मौसम में शुक्रवार को मामूली उतार-चढ़ाव रहा। उत्तरी हवा के असर से शेखावाटी समेत कई शहरों ​के न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई। पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर के एरिया में हल्के बादल छाने से धूप कमजोर रही। यहां भी अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री तक गिरावट हुई। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में अगले एक सप्ताह मौसम ड्राय रहने और तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव होने की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटे का मौसम देखें तो शुक्रवार को सबसे ठंडा इलाका फतेहपुर और पाली का रहा। इन शहरों का न्यूनतम तापमान 4.9 और 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिन में सबसे अधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जालोर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस, दौसा में 29.5, डूंगरपुर में 29.3, जैसलमेर, जोधपुर, चित्तौड़गढ़ में 29.8-29.8, अजमेर, भीलवाड़ा में 28.2, टोंक में 28.6, उदयपुर में 28.4, पिलानी, बीकानेर में 28, फलोदी में 28.6 और जयपुर में 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिनभर तेज धूप से गर्मी, सुबह-शाम सर्दी राजस्थान में इन दिनों तापमान में बड़ा उतार-चढ़ाव हो रहा है। दिन में शहरों का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हो रहा है। तेज धूप के कारण दिन में हल्की गर्मी महसूस हो रही है। लेकिन सुबह-शाम सूरज सर्दी तेज है। शेखावाटी एरिया सीकर, पिलानी, फतेहपुर, झुंझुनूं के अलावा दौसा, करौली, सिरोही, बारां, श्रीगंगानगर, माउंट आबू, अलवर, टोंक में न्यूनतम तापमान रात में गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा रहा है। एक सप्ताह इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- राजस्थान में अगले एक सप्ताह मौसम ड्राय रहेगा और तापमान में कोई खास परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा। सुबह-शाम उत्तर-पूर्वी राजस्थान के शहरों में सर्दी तेज रहेगी, जबकि दिन में यहां तेज धूप से अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *