राजस्थान में SDM- जिला कलेक्टर होंगे प्रशासक:222 पंचायत समितियों का कार्यकाल होगा खत्म; चुनाव नहीं होने तक संभालेंगे काम-काज

राजस्थान में पंचायत समिति में प्रधानों और जिला परिषद में जिला प्रमुख का कार्यकाल धीरे-धीरे खत्म होता जा रहा है। कार्यकाल पूरा होने के बाद यहां प्रशासकों की नियुक्ति हो रही है। पंचायती राज संस्थाएं (ग्राम पंचायत) में कार्यकाल पूरा होने के बाद सरकार ने यहां मौजूदा सरपंच को ही प्रशासक के तौर पर लगा दिया था, लेकिन पंचायत समितियों में ऐसा नहीं है। सरकार ने यहां अब प्रधान की जगह उपखंड अधिकारी (SDM) को प्रशासक के तौर पर लगाने का फैसला किया है। वहीं जिला प्रमुख की जगह जिला कलेक्टर प्रशासक होंगे। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान की तरफ से जारी आदेशों के मुताबिक 11 दिसंबर तक प्रदेश की जितनी भी पंचायत समितियों का कार्यकाल खत्म हो रहा है, वहां संबंधित SDM को प्रशासक के तौर पर नियुक्त किया जाएगा। हालांकि जिले का कौन-सा SDM कहां का प्रशासक होगा, ये जिम्मा जिला कलेक्टर के अधीन छोड़ा गया है। 222 पंचायत समितियों का कार्यकाल होगा खत्म
राज्य में इस महीने करीब 222 पंचायत समितियों का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। ये पंचायत समितियां उदयपुर, टोंक, सीकर, राजसमंद समेत 21 जिलों में है। वहीं पिछले महीने सरकार ने जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगमों का कार्यकाल पूरा होने के बाद वहां संभागीय आयुक्तों को प्रशासक के तौर पर लगाया था। खबर अपडेट की जा रही है…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *