राजस्थान लेखा सेवा में प्रदर्शन आधारित मान्यता की शुरुआत:150 अधिकारियों की परीक्षा, विजेताओं को दुबई यात्रा समेत टैबलेट-स्मार्टवॉच का इनाम

राजस्थान लेखा सेवा ने पारंपरिक वरिष्ठता आधारित पुरस्कार प्रणाली से आगे बढ़कर प्रदर्शन आधारित मान्यता की नई पहल की है। ओटीएस में आयोजित परीक्षा में प्रदेश भर से 150 से अधिक लेखा अधिकारियों ने भाग लिया। आरटीपीपी अधिनियम 2012 और नियम 2013 पर आधारित इस परीक्षा के श्रेष्ठ प्रदर्शनकर्ताओं को पुरस्कार दिए गए। तीन विजेताओं को दुबई की तीन दिवसीय यात्रा का अवसर मिलेगा। सुपर टाइम स्केल विजेताओं को टैबलेट और हाई सुपर टाइम स्केल विजेताओं को स्मार्टवॉच प्रदान की गई। राजस्थान लेखा सेवा परिषद के अध्यक्ष ललित वर्मा ने बताया- राजस्थान में कुल 775 लेखा संवर्ग अधिकारी कार्यरत हैं। सरकार की ओर से नियमों के संदर्भ में इन अधिकारियों को निरंतर प्रशिक्षण दिया जाता है। इस परीक्षा का उद्देश्य अधिकारियों के नियमों की जानकारी और कार्य कुशलता का आकलन करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख शासन सचिव वित्त वैभव गलरिया मौजूद रहे। इस अवसर पर उपस्थित लेखा अधिकारियों ने प्रदर्शन आधारित संस्कृति को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *