राजस्थान विधानसभा में युवा-संसद:स्पीकर बोले- डॉक्टर-इंजीनियर बहुत बड़े खुदा नहीं होते, बच्चे दूसरे करियर विकल्प भी देखें

राजस्थान विधानसभा में आज युवा संसद की शुरुआत हुई, जिसमें सरकारी स्कूलों के 9वीं से 12वीं कक्षा तक के 164 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। कार्यक्रम में स्पीकर वासुदेव देवनानी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा- मजबूत बनने के लिए मजबूत मन होना जरूरी है। बच्चे अपनी रुचि का करियर चुनें। कई बार बिना रुचि के करियर चुन लेते हैं, कोचिंग में चले जाते हैं, वहां दबाव में आ जाते हैं। दबाव में आने की आवश्यकता नहीं है। डॉक्टर और इंजीनियर ही सबसे बड़े खुदा नहीं होते हैं, सब बराबर हैं। आप अपनी रुचि के हिसाब से और भी बहुत से क्षेत्रों में जा सकते हैं। युवा संसद में छात्र मंत्री और विधायकों की भूमिका में सवाल-जवाब करेंगे। सीकर के यश गोस्वामी स्पीकर, बांसवाड़ा के अथर्व जोशी मुख्यमंत्री और उदयपुर की हिमानी नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाएंगे। युवा संसद में “हमारा भविष्य हमारा निर्णय” जैसे विषयों पर चर्चा होगी। छात्रों का चयन शिक्षा विभाग के प्रबल कार्यक्रम के जरिए किया गया है, जिसमें ब्लॉक और जिला स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं थीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *