राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर को आज एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद हाईकोर्ट प्रशासन ने पुलिस को सूचना देकर परिसर खाली करवाया। बम और डॉग स्क्वायड की टीमें मौके पर पहुंचीं। इस धमकी के बाद फिलहाल हाईकोर्ट में सुनवाई स्थगित कर दी गई है। कोर्ट रूम, जजों के चैम्बर्स और एडवोकेट चैम्बर्स में तलाशी चल रही है। पिछले साल भी हाईकोर्ट को 6 बार बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। दिसंबर माह में तो लगातार 5 दिन हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरे मेल आए थे। हालांकि आज तक पुलिस धमकी देने वाले को नहीं पकड़ पाई है। खबर अपडेट की जा रही है…


