राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर में धमकी भरे ई-मेल भेजने के मामले में अशोक नगर थाना पुलिस ने FIR दर्ज की है। धमकी भरे ई-मेल के लिखा गया- 2 घंटे के अंदर हाईकोर्ट में 6 RDX ब्लास्ट होंगे। जब जयपुर रोता है तभी आरणा मुस्कुरा सकती है। अशोक नगर थाना पुलिस धमकी भरे ई-मेल को भेजने वाले की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया- राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर के न्यायाधिकारी नवल किशोर मित्तल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया- 8 दिसम्बर को राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर के ऑफिशियल ई-मेल आईडी पर दोपहर 11:23 बजे एक ई-मेल मिली। ई-मेल में लिखा था- जयपुर में 2 घंटे के अंदर फटेंगे RDX बम। मनोज कुमार सोनी सभी जजों से बच निकलेंगे। माननीय न्यायाधीशगण, लाल किले का बदला। जयपुर हाईकोर्ट बिल्डिंग/जज रुम में जल्द ही 6 RDX IEDs ब्लास्ट होंगे। दोपहर 2 बजे तक सभी स्टाफ को बाहर निकाल लें। पाकिस्तान की ISI का एक एजेंट मुस्तफा अली सैयद पुझल में हिरासत में है। उसकी असली पहचान केवल ए. अरुण आईपीएस (तमिलनाडु पुलिस में ISI का मुखबिर) को ही पता है। हम चाहते हैं कि 29, 5वीं ट्रस्ट क्रॉस स्ट्रीट, मायलापुर का नाम बदलकर पेरियार-अम्बेडकर स्ट्रीट कर दिया जाए। ये ब्लास्ट कुशवंत सिंह जैसे- लेखकों और आरणा अश्विन शेखर मामले में Pms की सुस्ती और तिरुपुरनकुंड्रम दरगाह में चेन्नई की CPI(M) ब्रांच की दखलंदाजी के लिए एक सबक बनें। जब जयपुर रोता है, तभी आरणा मुस्कुरा सकती है। 2 घंटे रुका रहा न्यायिक कार्य
अज्ञात व्यक्ति/संगठन की ओर से हाईकोर्ट जयपुर को बम से उठाने की इस धमकी को मध्ये नजर रखते हुये सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस को सूचना दी गई थी। हाईकोर्ट बैंच जयपुर में संचालित न्यायालयों में चल रही सुनवाइयों, ऑफिसों में चल रहे न्यायिक कार्यों को तत्काल रुकवाकर कोर्ट परिसर को तुरंत खाली करवाया गया। पुलिस व बम स्कॉड से पूरे हाईकोर्ट परिसर की गहन तलाशी ली। इसके कारण करीब 2 घंटे राजस्थान हाईकोर्ट में न्यायिक कार्य रुका रहा। अधिवक्ता, परिवादी और न्यायिक अधिकारी व कर्मचारियों के राजकार्य में बाधा उत्पन्न हुई। न्यायालय परिसर में डर और आशंका की स्थिति बना रही।


