राजस्थान-MP में पारा 33°C पार:हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी और पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट; हरियाणा में बूंदाबांदी की संभावना

देश के उत्तर-पश्चिम और मध्य हिस्सों में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। राजस्थान और मध्य प्रदेश में फरवरी में ही अप्रैल जैसी गर्मी पड़ रही है और कई शहरों में तापमान 33°C से ऊपर पहुंच गया है। एमपी में सबसे गर्म खरगोन में तापमान 34.8°C पहुंच गया। हालांकि राजस्थान में शनिवार सुबह से जयपुर, दौसा सहित कई जिलों में बादल छाए हुए है। हरियाणा में भी पारा 31°C पार कर गया है, हालांकि आज से कुछ इलाकों में बादल और हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। पर्यटक बड़ी संख्या में अटल टनल के पास बर्फबारी देखने पहुंचे, जिससे वहां जाम लग गया। पंजाब और चंडीगढ़ में धुंध व तेज हवा के चलते कुछ इलाकों में यलो अलर्ट जारी कर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। वहीं उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग की केदारघाटी में शनिवार दोपहर बाद बारिश हुई है। आज कई जिलों में बारिश और ऊंचाई पर बर्फबारी की संभावना है। प्रदेश के मुनस्यारी का न्यूनतम तापमान -25.8°C दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। अगले 2 दिन मौसम का हाल: राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: मार्च के पहले दिन तपा MP… पारा 35°C पार, अगले 4 दिन 2°C-4°C और बढ़ेगा तापमान मार्च के पहले ही दिन रविवार को मध्य प्रदेश तप गया। निमाड़ यानी, इंदौर संभाग के खरगोन में पारा 35.2°C पहुंच गया। वहीं, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन-जबलपुर भी गर्म रहे। मौसम विभाग ने अगले 4 दिन के अंदर दिन के पारे में 2°C-4°C की बढ़ोतरी के आसार जताए हैं। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: होली के बाद गर्मी और तेजी से बढ़ेगी, बाड़मेर में मिनिमम टेम्परेचर 23°C के पार निकला राजस्थान में तापमान चढ़ने से दिन के साथ-साथ अब रात में भी गर्मी बढ़ने लगी है। अधिकांश शहरों का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2°C से 7°C ऊपर दर्ज हो रहा है। बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 23°C दर्ज हुआ। पश्चिमी जिलों में दिन में तेज धूप में अब लोगों का बाहर निकलने से बच रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: केदारनाथ में तेजी से पिघल रही बर्फ,देहरादून में तापमान 30°C के पार उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में तापमान में तेजी देखने को मिलेगी। मैदानी क्षेत्रों में दिनभर धूप खिली रहने के आसार हैं, जबकि पहाड़ी इलाकों में मौसम साफ रहेगा। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड बनी रह सकती है। साथ ही अगले दो-तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2°C से 3°C और अधिकतम तापमान में 1°C से 2°C तक बढ़ सकता है। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *