राजस्व अधिकारियों ने लिया तीन दिन का सामूहिक अवकाश:महिला अधिकारी के खिलाफ की गई टिप्पणी का विरोध, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

राजगढ़ में राजस्व अधिकारी संघ ने अपनी मांगों की लगातार अनदेखी के विरोध में तीन दिन के सामूहिक अवकाश की घोषणा की है। तहसीलदार और नायब तहसीलदारों ने सोमवार को अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों रखी। राजस्व अधिकारी संघ का कहना है कि पिछले एक साल से वे राजस्व महाअभियान, साइबर तहसील संचालन और चुनावी कार्यों में लगातार कार्यरत हैं। इसके बावजूद उनकी प्रमुख मांगें जैसे महिला अधिकारी के खिलाफ की गई असमर्थित टिप्पणी का मामला और चयन-वरीयता में भेदभाव की समस्याएं अनसुलझी हैं। आंदोलन की चेतावनी अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अगले तीन दिनों तक वे किसी भी सरकारी कार्य या गतिविधि में भाग नहीं लेंगे। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि मांगों का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तीव्र किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगर मांगों पर ध्यान नहीं दिया, तो वे लंबी अवधि के आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *