भास्कर संवाददाता | डूंगरपुर बिछीवाड़ा पंचायत समिति के तहत राजस्व गांव मांडव बियोला और मांडव भैराभाई को जोड़कर नई ग्राम पंचायत बनाने की मांग का ज्ञापन शुक्रवार को ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा। उन्होंने कहा की आजादी से पहले दोनो गांव अस्तित्व में थे। लम्बे समय से ग्राम पंचायत बनाने की मांग चलती जा रही है। इस पंचायतीराज चुनाव से पहले परिसीमन में नई ग्राम पंचायत बनाने की मांग रखी। बिछीवाड़ा पंचायत समिति के राजस्व गांव मांडव बियोला और मांडव भेराभाई को जोड़कर नई ग्राम पंचायत बनाने के लिए ग्रामीणों का प्रतिनिधी मंडल कलेक्टर से मिला। ग्रामीणों ने ज्ञापन देते हुए बताया कि मांडवा भैराभाई को साबली ग्राम पंचायत में जोड़ रखा है। इसमें चार वार्ड आते है। दोनो राजस्व गांव में कुल 1623 मतदाता है। वही जनसंख्या भी 2000 से अधिक है। यहां पर सीनियर स्कूल, उप्रावि, आंगनबाड़ी केंद्र और उपस्वास्थ्य केंद्र है। उन्होंने पंचायतीराज चुनाव से पहले परिसीमन के माध्यम से नई ग्राम पंचायत बनाने की मांग रखी। ज्ञापन देते समय रामलाल पटेल, धनराज पटेल, नरेश सहित ग्रामीण मौजूद थे।


