राजस्व मंडल में मंत्रालयिक कार्मिकों का प्रदर्शन:13 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन

राजस्थान राजस्व मंडल मंत्रालयिक के कार्मिकों ने अपनी विभिन्न मांगो को लेकर राजस्व कार्यालय परिसर मे प्रदर्शन किया। राजस्व मंत्रालयिक कार्मिकों ने अपनी 13 सूत्रीय मांगो को लेकर राजस्व मंडल के निबंधक को मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौपा। उग्र आंदोलन की चेतावनी कार्मिकों ने बताया कि राजस्व भूप्रबंधन एवं उपनिवेशन विभाग सरकार का मुख्य विभाग है। यह विभाग सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन एवं आम जनता से जुड़ी सेवाओं के लिए कार्य करता है। 13 सूत्रीय मांगो में राजस्व विभाग में तहसीलदार के पदों पर मंत्रालयिक संवर्ग का कोटा यथावत रखने, राज्य के उपखण्ड अधिकारी कार्यालयो में कार्यानुसार नवीन पदों का सृजन, कार्मिकों को प्रशासनिक कार्यालय की तरह ही पदनाम व वेतन, राजस्व विभाग के अधीन राजस्व मंडल एवं इसके अधीन संभागीय आयुक्त कार्यालय, जिला कलेक्टर्स एवं उपनिवेशन विभाग, भू-प्रबन्ध विभाग को मंत्रालयिक निदेशालय में शामिल नहीं होने आदि शामिल हैं। इनको लेकर राजस्व मंत्रालयिक विभाग के कार्मिकों ने कार्यालय परिसर मे प्रदर्शन किया। वही इसी दौरान कार्मिकों ने नारेबाजी भी की। राजस्व मंडल राजस्थान अजमेर विभागीय समिति के अध्यक्ष अजय गुर्जर ने कहा कि कार्मिकों की मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। पढें ये खबर भी…. साइबर ठगी में शामिल दो युवक गिरफ्तार:बिहार व हैदराबाद के हैं पीड़ित, कमीशन काटकर लौटाते थे रकम भिनाय पुलिस ने साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने बिहार व हैदराबाद के पीड़ितों ठगी की थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *