राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा की खुलेआम धमकी:लाड़ली बहनों को मंच पर बुलाओ, जो न आएं, उनका नाम काटो

मंत्री विजय शाह के बाद अब राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने भी लाड़ली बहनों को खुलेआम धमकी दी है। गुरुवार को सीहोर के इछावर विधानसभा क्षेत्र के धामंदा में मंत्री ने सीईओ को निर्देश दिया कि एक दिन सभी लाड़ली बहनों को बुलाया जाए और जो नहीं आएं, उनका नाम सूची से काटकर रिपोर्ट भेजी जाए। मंत्री ने यह बयान नवीन उपस्वास्थ्य केंद्रों के लोकार्पण कार्यक्रम में दिया। मंत्री ने कहा कि ग्राम धामंदा में 894 लाड़ली बहनों को हर महीने 1500 रुपए दिए जा रहे हैं, पर कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी बहुत कम है। इसके बाद उन्होंने मंच से ही अफसरों को निर्देश दे डाले। मंत्री वर्मा यहीं नहीं रुके। उन्होंने कांग्रेस शासन पर तंज कसते हुए कहा- ‘कांग्रेस के राज में बहनों को पैसा मिलता था क्या?’ इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि वे दिल्ली से गेहूं भेज रहे हैं, किसानों के खातों में पैसे डाल रहे हैं, फिर भी लोग ध्यान नहीं रखते। मंत्री के बयान के बाद विपक्ष ने इसे गरीब महिलाओं को डराने वाला बयान बताया। सीएम योजना को 5 हजार तक ले जाने का वादा कर रहे, मंत्री कार्यक्रम में न आने पर धमका रहे 13 दिसंबर 2025
रतलाम में मंत्री विजय शाह ने एक कार्यक्रम में कहा- ‘जिले में ढाई लाख लाड़ली बहनें हैं। मुख्यमंत्री को दो साल हो गए हैं। ढाई लाख में से 50 हजार तो आएं। सरकार 1500 रु. के हिसाब से करोड़ों दे रही है, तो दो साल में एक बार धन्यवाद तो बनता है। जो नहीं आएंगी, फिर देखते हैं… जिनके ढाई-ढाई सौ बढ़ रहे हैं, उनकी जांच करेंगे। किसी का आधार लिंक नहीं है तो जांच पेंडिंग कर देंगे।’ 17 दिसंबर 2025
विधानसभा में सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- विपक्ष को लाड़ली बहनों की चिंता नहीं करनी चाहिए। विपक्ष जहां 3000 रुपए देने की बात कर रहा है। लेकिन हमारी सरकार लाड़ली बहनों को आगे चलकर 5000 रुपए तक सहायता देगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *