राजस्व रिकॉर्ड में हेराफेरी…पटवारी समेत 2 गिरफ्तार:बलरामपुर में भुईयां पोर्टल के राजस्व अभिलेखों में छेड़छाड़ की थी, न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

बलरामपुर-रामानुजगंज में सरकारी और निजी जमीन के राजस्व अभिलेखों में हेरफेर कर धान बिक्री के मामले में पटवारी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिन से दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामला पस्ता थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने कुल 29.008 हेक्टेयर शासकीय और निजी भूमि के रिकॉर्ड में धोखाधड़ी की। उन्होंने षड्यंत्र रचकर भुईयां पोर्टल के राजस्व अभिलेखों में छेड़छाड़ की थी। आरोप है कि हल्का पटवारी अजेंद्र टोप्पो और वीरेंद्र गुप्ता ने अपनी पटवारी आईडी का दुरुपयोग किया। फर्जी तरीके से भूमि रिकॉर्ड में नाम दर्ज करने का आरोप उन्होंने फर्जी तरीके से वीरेंद्र गुप्ता और उसके परिवार के सदस्यों का नाम भूमि रिकॉर्ड में दर्ज कराया। जिसका उद्देश्य धान बिक्री का फायदा उठाना था। शिकायत की जांच के बाद आरोप सही पाए गए, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित जांच और मामला दर्ज किया मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया और कुछ ही घंटों के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में वीरेंद्र गुप्ता (28 वर्ष, निवासी कोटडीह, हाल मुकाम चौकी डवरा) और अजेंद्र टोप्पो (46 वर्ष, निवासी जमुनिया, थाना राजपुर) शामिल हैं। कानूनी कार्रवाई और न्यायिक रिमांड डवरा पुलिस चौकी में धारा 318, 319, 336, 338, 340 और 61 भारतीय न्याय संहिता के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले की विवेचना अभी जारी है और इसमें अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की भी गहनता से जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *