राजाखेड़ा में साइकिल सवार को मारी टक्कर:एक युवक गंभीर रुप से घायल, हायर सेंटर रेफर

राजाखेड़ा में रविवार शाम एक सड़क हादसा हुआ। राजाखेड़ा-धौलपुर मार्ग पर महाजीत का पुरा गांव के पास एक तेज रफ्तार फोर व्हीलर ने साइकिल सवार को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, उसकी कमर में गहरी चोट आई है। घायल युवक की पहचान आछेलाल की गढ़ी गांव निवासी कामता प्रसाद (35) के रूप में हुई है। कामता प्रसाद साइकिल से राजाखेड़ा सामान लेने जा रहे थे। टक्कर लगने के बाद वह सड़क किनारे गिर पड़े। राहगीरों सतीश चंद्र, अर्जुन सिंह और नरेश ने उन्हें संभाला और तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस पहुंचने पर इन तीनों राहगीरों की मदद से घायल कामता प्रसाद को राजाखेड़ा के शहीद राघवेंद्र सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।हादसे के बाद फोर व्हीलर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *