अमृतसर| बीएसएफ इंटेलिजेंस विंग की सूचना के आधार पर जवानों ने ड्रोन और हेरोइन बरामद की है। पुलिस के साथ संयुक्त सर्च अभियान के तहत जवानों ने राजाताल गांव में खेत से 559 ग्राम हेरोइन बरामद की। इसके अलावा थ्री क्लासिक ड्रोन जिला गुरदासपुर के गांव गोला डोला से बरामद किया गया है।


