राजापार्क चौराहे पर गोकाष्ठ से लोहड़ी प्रज्वलित की; पेड़ों को बचाने का संकल्प

जयपुर | मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर मंगलवार को लोहड़ी पर्व का उत्साह देखने को मिला। पंजाबी व सिख बाहुल्य राजापार्क, सिंधी कॉलोनी, आदर्श नगर, जवाहर नगर व आसपास की कॉलोनियों में लोहड़ी पर्व का उत्साह देखा गया। दिनभर जहां महिलाओं ने खरीदारी की। वहीं, शाम के बाद पकवानों के साथ सामूहिक लोहड़ी मनाई गई। पेड़ों को बचाने के लिए संकल्पित राजापार्क गौ सेवा समिति, राजस्थान प्रदेश पंजाबी महासभा, सर्व मंगल सेवा समिति एवं राजापार्क व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वाधान में राजापार्क मुख्य चौराहे पर सामूहिक लोहड़ी का मुख्य कार्यक्रम रखा गया। इसमें बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोग शामिल हुए। पंजाबी परिवारों में नवविवाहित जोड़ों में पहली लोहड़ी को लेकर अत्यधिक उत्साह देखा गया। सामूहिक लोहड़ी पर्व में वैदिक रीति से पूजन किया गया। आर्य समाज के पं. जानकी प्रसाद ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ लोहड़ी पूजन कराया। लोहड़ी प्रज्वलन में गो काष्ठ, गाय का घी तथा 31 जड़ी-बूटियों की हवन सामग्री का उपयोग किया गया। {सेक्टर-2 के भाटिया भवन में लोहड़ी मनाई गई। आयोजक प्रभु दयाल भाटिया ने बताया कि सभी जाति-धर्म के लोग मिलजुल कर लोहड़ी का आयोजन करते हैं। संगीता भाटिया, प्रभु दयाल भाटिया, पुनीत, अनिता जैन, सौरभ जैन आदि मौजूद रहे। {कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, विधायक कालीचरण सराफ, राजीव आहूजा, रमेश बंसल, जितेंद्र सचदेव, संजीव नारंग, परमजीत सिंह और गुलशन मक्कड़, देवेंद्र सिंह शंटी समेत कई लोग शामिल हुए। राजापार्क में सीएम भजनलाल शर्मा, रवि नैय्यर और अजयपाल सिंह डांस करते हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *