लुधियाना| श्री गणपति उत्सव कमेटी बीआरएस नगर की ओर से ओरिएंट सिनेमा के समीप और फेयर प्राइज स्टोर के पास राजा के दरबार में 27 अगस्त से 6 सिंतबर तक 14वां गणपति उत्सव में गणपति बप्पा की ढ़ोल-नगाड़ो से महाआरती होगी। इसके आलौकिक दृश्य के हजारों भक्त साक्षी बनेगें उपरोक्त जानकारी उपरोक्त जानकारी राजा के दरबार के सेवादार के प्रमुख सेवादार राकेश बजाज, अश्वनी गुप्ता, भूषण गुप्ता, देव सूद, विशाल सूद, लवीश जैन, प्रमोद कपूर, आरके. जिंदल, अंक्षित बजाज ने एकता पब्लिक स्कूल के चेयरमैन सतपाल सिंह, एमडी प्रदीप राणा, प्रिंसीपल सुरिन्द्र सिंह, बृज मोहन पवार, कालीवती चौहान, सतीश गुप्ता, सीए राकेश जिंदल, पीएसपीसीएल के एसडीओ पीयूष गांधी, नवीन सिंगला, गणमान्यों को निमंत्रण पत्र भेंट कर गणपति उत्सव की तैयारियों के संबंधी बैठक को संबोधित किया गया। उन्होंने कहा कि भव्य पंडाल में गणपति बप्पा विराजमान होंगे, वहीं प्रतिदिन हजारों भक्तों को लंगर प्रसाद वितरित किया जाएगा।


