राजीव आत्महत्या के मामले में मरने से पहले होटल के कमरे में बनाई सुसाइड वीडियो नौ दिन के बाद सामने आई है। जिसमें राजीव रावड़ा ने तीन लोगों पर करोड़ों रुपय न देते हुए उसे परेशान करने के आरोप लगाए। राजीव बतौर प्रापर्टी डीलर का काम करते थे। तीनों आरोपी उनके साथ काम करते थे। आरोपी रकेश नैय्यर निवासी लॉरेंस रोड, अमित नंदा निवासी कश्मीर एवेन्यू और रमेश अरोड़ा निवासी वाइट एवेन्यू ने राजीव को उनके कंपनी में घाटा होने की बात कहकी उनकी प्रापर्टी खरीदी थी। जिसके बाद उन्होंने उस प्रापर्टी के पैसे नहीं दे रहे थे। वर्ष 2016 से राजीव आरोपियों से पैसे मांग रहे थे। लेकिन आरोपी राजीव को धमकी देते थे। जिससे वह परेशान होकर 11 फरवरी की रात तकरीबन 8 बजे रणजीत एवेन्यू डी-ब्लॉक के एक होटल के छठे मंजिल से कूदकर आतमहत्या कर ली थी। सुसाइड वीडियों में राजीव ने कहा कि तीनों आरोपियों ने उसके प्रापर्टी के करोड़ो रुपए नहीं दिए। मरने से पहले उन्होंने आरोपियों को फोन भी किया था, लेकिन उनमें से किसी ने नहीं उठाया। मृतक राजीव के बेटे रजत रावड़ा ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसके पिता को आरोपियों ने बहुत परेशान कर रखा था। अब केस वापस लेने के लिए आरोपी उन्हें धमकी दे रहे हैं। आरोपियों की बड़े-बड़े लीडरों से पहचान है। लेकिन उसके पिता अब इस दुनियां में नहीं रहे और वह केस वापस नहीं लेगें। उन्होंने पंजाब सरकारी और पुलिस प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए। पुलिस ने बताया कि इस मामले में जांच चल रही है। आरोपी फरार है।


