गिरिडीह| जिला कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 81वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह ने किया। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। सभी ने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। धनंजय सिंह ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे। संचार क्रांति के जनक थे। देश के हर हाथ में कंप्यूटर और मोबाइल उनकी ही देन है। 18 वर्ष की उम्र में मतदान का अधिकार भी उन्होंने ही दिलाया। कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि राजीव गांधी ने देश में विकास को नई ऊंचाई दी। युवाओं को आधुनिक भारत से जोड़ा। राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया, प्रदेश सचिव अजय सिन्हा, मदनलाल विश्वकर्मा, अशोक विश्वकर्मा, योगेश्वर महथा, लड्डू खान, दिनेश विश्वकर्मा, पंकज सागर, सोहेल इराकी, पुरुषोत्तम चौधरी, गुलाम मुस्तफा मौजूद थे।


