राजीव युवा उत्थान योजना में खाली जी रहीं सीटें:SC-ST, ओबीसी के लिए मुफ्त कोचिंग योजना में आवेदन की तिथि 16 जून तक बढ़ी

बिलासपुर में राजीव युवा उत्थान योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग के लिए पर्याप्त आवेदन नहीं मिल रहे हैं। योजना में अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को एसएससी, बैंकिंग, रेल्वे और व्यापमं की परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग दी जाती है। आदिम जाति कल्याण विभाग ने पहले 10 जून तक आवेदन मांगे थे। योग्य उम्मीदवारों की कमी के कारण अब आवेदन की अंतिम तिथि 16 जून तक बढ़ा दी गई है। विभाग की सहायक आयुक्त अकांक्षा पटेल ने तिथि विस्तार की पुष्टि की है। यह योजना साल 2024-25 के द्वितीय प्रशिक्षण सत्र के लिए है। इच्छुक अभ्यर्थियों को पात्रता परीक्षा में शामिल होना होगा। सरकार कई वर्गों के युवाओं के कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही है। लेकिन इस योजना में क्रियान्वयन की चुनौतियां सामने आ रही हैं। निर्धारित सीटों के अनुसार अभ्यर्थी नहीं मिल पा रहे हैं। प्रतीक्षा सूची के उम्मीदवार पात्र होंगे प्रथम प्रशिक्षण सत्र के प्रतिक्षा सूची के अभ्यर्थी पात्र माने जाएगें। उन्हें पुनः पात्रता परीक्षा में सम्मिलित होने की आवश्यकता नहीं है। आवेदन पंजीकृत डाक से भेज सकते हैं अथवा कार्यालय दिवस में स्वयं उपस्थित होकर परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र बिलासपुर में जमा कर सकते है। पात्रता परीक्षा 22 जून को डेल्टा पब्लिक स्कूल, पुराना हाईकोर्ट के सामने में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक होगी। आवेदन ऐसे करें आवेदन पत्र एवं अन्य विस्तृत जानकारी के लिए परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र, साइंस कॉलेज के पास चांटीडीह रोड बिलासपुर के कार्यालय में कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते है। विभागीय वेबसाइट www.bilaspur.gov.in में भी इसकी जानकारी ली जा सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *