कवर्धा| शहर से लगे ग्राम सैगोना के राजेंद्र नगर में मकान पक्के बन गए। परिवार बस गए हैं। बिजली-पानी की व्यवस्था भी हो गई, लेकिन सड़क आज भी कच्ची है। कॉलोनी में 30 से अधिक परिवार निवासरत हैं, जो रोजाना उबड़-खाबड़ और धूल भरे रास्तों पर आवाजाही करने को मजबूर हैं। जिम्मेदार विभाग सड़क बनाने को लेकर कोई ठोस पहल नहीं कर रहा है। – रमाकांत झारिया, कवर्धा


