राजेंद्र नगर में बदमाश डिलीवरी बॉय की बाइक ले उड़ा:चाबी लगी छोड़ बाथरूम गया था पीड़ित, पुलिस ने FIR दर्ज की

इंदौर के राजेंद्र नगर इलाके में एक बदमाश मौके का फायदा उठाकर डिलीवरी बॉय की बाइक चुरा ले गया। युवक पार्सल देने आया था और सड़क किनारे बाथरूम करने के लिए रुका, इसी दौरान बदमाश बाइक स्टार्ट कर फरार हो गया। पुलिस ने अब मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। राजेंद्र नगर पुलिस के अनुसार पीड़ित हेमेंद्र यादव निवासी केशव नगर बंगाली चौराहा निजी कंपनी में कार्यरत है। रविवार रात करीब 11 बजे वह विजयनगर से पार्सल देने राजेंद्र नगर क्षेत्र में आया था। केसर बाग ब्रिज के पास उसने चाबी लगी हुई बाइक (MP09 NU 2355) सड़क किनारे खड़ी की और बाथरूम चला गया। तभी एक बदमाश आया और बाइक स्टार्ट कर AB रोड की ओर भाग निकला। पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला हेमेंद्र ने पीछा भी किया, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगा। बाइक के साथ उसका मोबाइल भी लगा हुआ था। मदद न मिलने पर वह ऑटो से घर लौटा और अगले दिन घटना की जानकारी दोस्त के साथ जाकर थाने में दी। पुलिस ने FIR दर्ज कर संदिग्ध की तलाश शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *