राजेश प्रसाद चंडीगढ़ के नए चीफ सेक्रेटरी:JK में तैनात थे, 1995 बैच के IAS अफसर; पिछले CS शाह से मीटिंग के बाद बदले गए

एच राजेश प्रसाद को चंडीगढ़ का नया चीफ सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे जम्मू-कश्मीर में पावर डेवलपमेंट डिपार्टमेंट (PDD) के प्रिंसिपल सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत थे। राजेश प्रसाद अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम-यूनियन टेरिटरी (AGMUT) कैडर के 1995 बैच के IAS अधिकारी हैं। प्रसाद राजीव वर्मा की जगह लेंगे। राजीव वर्मा का 28 सितंबर को दिल्ली ट्रांसफर कर दिया गया था। इसके बाद 2005 बैच के हरियाणा कैडर के IAS अधिकारी मनदीप बराड़ को चीफ सेक्रेटरी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। एच राजेश प्रसाद की नियुक्ति का ऑर्डर… कौन हैं राजेश प्रसाद, 3 पॉइंट में पढ़िए राजीव वर्मा दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी नियुक्‍त किए
बता दें कि 28 सितंबर को राजीव वर्मा के तबादले का ऑर्डर जारी हुआ था। जानकारी के मुताबिक रविवार शाम 4:30 बजे राजीव वर्मा की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ भी बैठक हुई थी। इसके बाद केंद्र सरकार ने उन्हें दिल्ली का नया चीफ सेक्रेटरी नियुक्‍त क‍िया। मूलरूप से यूपी के रहने वाले वर्मा को पिछले साल जनवरी में ही चंडीगढ़ प्रशासन में सलाहकार बनाया गया था। इसके बाद केंद्र सरकार ने उन्हें चंडीगढ़ का चीफ सेक्रेटरी नियुक्त किया। अगले साल उनका रिटायरमेंट है। दिल्ली भेजने के पीछे माने जा रहे ये कारण… हम खबर को अपडेट कर रहे हैं…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *