राजेश यादव बने सर्व यादव समाज के प्रदेश महामंत्री:बलरामपुर आगमन पर समाज ने किया स्वागत, बोले- ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे जिम्मेदारी

सर्व यादव समाज जिला बलरामपुर-रामानुजगंज की ओर से नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री राजेश यादव के प्रथम जिला आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री राजेश यादव ने कहा कि समाज ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। संगठन को मजबूत करने का संकल्प राजेश यादव ने कहा कि वे समाज के हित में हमेशा उपलब्ध रहेंगे और संगठन को सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य करेंगे। विराट सम्मेलन को सफल बनाने की अपील उन्होंने 22 फरवरी 2026 को बलरामपुर में प्रस्तावित सर्व यादव समाज के विराट सम्मेलन को लेकर समाजबंधुओं से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया और इसे ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने की अपील की। वरिष्ठ और युवा पदाधिकारी रहे मौजूद कार्यक्रम में संभागीय अध्यक्ष देवनारायण यादव, प्रदेश मंत्री शिवनाथ यादव, संभाग प्रभारी एवं सरगुजा जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव, डॉ. लालचंद यादव, हीरालाल यादव, जिलाध्यक्ष हरि यादव, ललन यादव, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री कुलदीप यादव, प्रदेश प्रचार-प्रसार प्रभारी अजय यादव, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष संतोष यादव, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश यादव, जनपद सदस्य राजकुमार कुमार सहित समाज के अनेक वरिष्ठ और युवा पदाधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *