पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया आज लुधियाना के दोराहा दौरे पर रहेंगे। राज्यपाल ड्रीम एंड ब्यूटी चेरिटेबल ट्रस्ट की तरफ आयोजित इंटरनेशनल सीनियर सिटिजन-डे कार्यक्रम में शामिल होंगे। राज्यपाल हेवनली पैलेस में एक नई इमारत का उद्घाटन करेंगे। ट्रस्ट ने इस इमारत को हेवनली एंजेल नाम दिया है। इस कार्यक्रम में हेवनली पैलेस में रहने वाले बुजुर्ग और बच्चे राज्यपाल के सामने कल्चरल प्रोग्राम भी पेश करेंगे। राज्यपाल सीनियर सिटिजन व बच्चों से भी मिलेंगे। इस कार्यक्रम में अहिंसा विश्व भारती की प्रमुख आचार्य लोकेश भी शामिल हो रही हैं। जानिए हेवनली पैलेस के बारे में हेवनली पैलेस दोराहा में है और यह सीनियर सिटिजन के लिए एक रिटायर होम है। जो सीनियर सिटिजन परिवार के साथ नहीं रहते हैं, वो यहां आकर रह सकते हैं। यहां पर सीनियर सिटिजन के लिए हर तरह की सुविधाएं मिलती हैं। समय पर मेडिकल जांच, भोजन की व्यवस्था, चिंता मुक्त रहने के लिए मेडिटेशन सेंटर व अन्य साधन हैं। इसका संचालन ड्रीम एंड ब्यूटी चेरिटेबल ट्रस्ट करता है। यहां पर एक बाल घर भी है।


