राज्यपाल डेका ने ली आकांक्षी ब्लॉक की समीक्षा बैठक:स्वास्थ्य, शिक्षा और जल संरक्षण पर दिए विशेष निर्देश

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने आकांक्षी ब्लॉक कोरबा और पोड़ी-उपरोड़ा के विकासखंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य पैरामीटर्स में सुधार के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने का निर्देश दिया। आयुष्मान योजना के माध्यम से उपचार को प्राथमिकता देने को कहा। टीबी, हाइपरटेंशन और डायबिटीज के मरीजों की पहचान और समय पर उपचार पर भी ध्यान देने को कहा। जल संरक्षण को लेकर भी विशेष निर्देश दिए गए। रेन वॉटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा देने की बात कही। मनरेगा के तहत बने अमृत सरोवर, डबरी और तालाबों में जल की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। मानसून के पहले और बाद में जल भराव की स्थिति का आकलन करने के निर्देश दिए। शाला त्यागी बच्चों को वापस शिक्षा से जोड़ने पर जोर शिक्षा के क्षेत्र में राज्यपाल ने कई अहम निर्देश दिए। शाला त्यागी बच्चों को वापस शिक्षा से जोड़ने पर जोर दिया। बोर्ड परीक्षा परिणामों में सुधार और 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। पालक-शिक्षक बैठकों के माध्यम से बेहतर परिणाम लाने की बात कही। विकास कार्यों को बढ़ावा देने की अपील राज्यपाल ने केंद्र और राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा की। पोंड़ी-उपरोड़ा क्षेत्र में भारत नेट और पीएम आवास योजना में तेजी लाने के निर्देश दिए। स्थानीय जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र के विकास कार्यों को बढ़ावा देने की अपील की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *