राज्यपाल ने आदिवासियों के साथ किया भोजन:दमोह के सिंग्रामपुर में दिया सामाजिक समरसता का संदेश, रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए

दमोह के सिंग्रामपुर में रविवार को राज्यपाल मंगुभाई पटेल और केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री दुर्गादास उइके ने आदिवासी समुदाय के लोगों के साथ भोजन किया। इस सहभोज में प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्य मंत्री लखन पटेल, सांसद राहुल सिंह, दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया, हटा विधायक उमादेवी खटीक, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल और भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। कमिश्नर अनिल सुचारी, आईजी डॉ. हिमानी खन्ना, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर और पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी भी मौजूद रहे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल और केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके सुबह 11 बजे गुबरा हेलीपैड पहुंचे। यहां प्रदेश के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने उनकी अगुआनी की। इसके बाद राज्यपाल सीधे कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने वीरांगना रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पारिजात का पौधा भी लगाया। केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके ने भी रानी दुर्गावती को श्रद्धांजलि दी और पौधा लगाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *