राज्यपाल ने जाजू को ‘समाज गौरव’ सम्मान से नवाजा

भीलवाड़ा | पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले भीलवाड़ा के पर्यावरणविद बाबूलाल जाजू को अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी महाअधिवेशन माहेश्वरी महाकुंभ में ‘समाज गौरव’ की उपाधि से सम्मानित किया गया। इस प्रतिष्ठित सम्मान को राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े तथा भारत सरकार के विधि आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व सर्वोच्च न्यायालय न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी ने जाजू को प्रदान किया। समारोह में अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के अध्यक्ष संदीप काबरा भी उपस्थित रहे। जाजू को यह सम्मान उनके प्रभावशाली प्रयासों के लिए दिया गया, जिनमें पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण, पशु कल्याण, जल स्रोतों का पुनर्जीवन और हरित आवरण विस्तार शामिल हैं। उनके सतत प्रयासों से न केवल प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण हुआ है, बल्कि भावी पीढ़ियों में पर्यावरण संरक्षण की चेतना भी मजबूत हुई है। इस सम्मान के चयन के लिए गठित समिति में भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी तथा न्यायपालिका से जुड़े न्यायमूर्ति सदस्य शामिल थे। समारोह में मौजूद गणमान्य व्यक्तियों ने जाजू के पर्यावरण क्षेत्र में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *