राज्यपाल बागड़े और पूर्व सीएम राजे ने किया प्रेरित:डीडवाना में स्टूडेंट्स से किया संवाद, शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण पर की चर्चा

राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव बागड़े और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मंगलवार को डीडवाना का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न शैक्षणिक और सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लिया। उनके दौरे की शुरुआत पंडित बच्छराज व्यास आदर्श विद्या मंदिर से हुई। यहां राज्यपाल बागड़े और पूर्व सीएम राजे ने पंडित बच्छराज व्यास की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद राज्यपाल ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं से संवाद किया और उन्हें शिक्षा, संस्कार व राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। गर्ल्स कॉलेज में वार्षिकोत्सव में हुए शामिल
इसके बाद डीडवाना विकास परिषद समिति की ओर से संचालित श्री बांगड़ गर्ल्स कॉलेज में वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव बागड़े थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने की। कॉलेज की विवरणिका का विमोचन भी किया
समारोह के दौरान, अतिथियों ने महाविद्यालय परिसर का अवलोकन किया। उन्होंने स्नातक और स्नातकोत्तर उत्तीर्ण छात्राओं को उपाधियां प्रदान कीं। इस अवसर पर कॉलेज की विवरणिका का विमोचन भी किया गया। छात्राओं ने सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनकी अतिथियों और उपस्थित जनसमूह ने सराहना की।
स्थानीय विधायक यूनुस खान भी इस समारोह में मौजूद थे। महाविद्यालय प्रबंध समिति के महामंत्री शंकरलाल परसावत ने कार्यक्रम की जानकारी दी। राज्यपाल ने शिक्षा पर विशेष जोर दिया
राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने पंडित बच्छराज व्यास आदर्श शिक्षण संस्थान में विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि पंडित बच्छराज व्यास का जीवन चरित्र समाज के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि वे उनसे बहुत पहले से जुड़े रहे हैं। राज्यपाल ने छात्र-छात्राओं को शिक्षा पर विशेष ध्यान देने और अनुशासन व आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। ‘आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी’
बांगड़ गर्ल्स कॉलेज में राज्यपाल ने कहा कि बच्चों में अच्छे संस्कार देना अत्यंत आवश्यक है, जिससे समाज में अपराधों में कमी लाई जा सके। साथ ही उन्होंने छात्राओं से आत्मविश्वास बनाए रखने का आह्वान करते हुए कहा कि आत्मविश्वास ही जीवन में सफलता की कुंजी है। वसुंधरा राजे ने महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने संबोधन में कहा कि हमें सबसे पहले एक सच्चा भारतीय बनना है और अच्छी शिक्षा प्राप्त करनी है। शिक्षा के माध्यम से ही परिवार, समाज और देश प्रगति कर सकता है।
उन्होंने महिला महाविद्यालय की सराहना करते हुए कहा कि यह महाविद्यालय गिने-चुने संस्थानों में से एक है, जहां छात्राओं को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *