राज्यपाल मंगुभाई पटेल दो दिन के दौरे पर इंदौर आएंगे:कृषि कॉलेज के आदिवासी छात्रावास और एरोपोनिक इकाई का उद्घाटन करेंगे, महू भी जाएंगे

मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल दो दिन के दौरे पर आज इंदौर आएंगे। डॉ. अम्बेडकर नगर, महू स्थित डॉ. बी.आर. अम्बेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय में आयोजित “संविधान दिवस और प्रस्तावना वाचन कार्यक्रम” में शामिल होंगे। राज्यपाल यहां डॉ. बी.आर. अम्बेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय, महू के 7वें दीक्षांत समारोह में भी शिरकत करेंगे। इसके बाद वे दोपहर 4 बजे कृषि महाविद्यालय, इंदौर में आयोजित आदिवासी छात्रावास एवं एरोपोनिक इकाई का उद्घाटन और बालिका छात्रावास के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। राज्यपाल का दौरा अगले दिन भी जारी रहेगा। 27 नवम्बर को वे अरंडिया स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम विश्वविद्यालय, इंदौर में सिकल सेल पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *