राज्यपाल मंगूभाई ने रामराजा सरकार के दरबार में की पूजा:बाहर खड़े श्रद्धालुओं का अभिवादन कर बोले- जय श्रीराम

मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने आज निवाड़ी जिले के ओरछा में रामराजा सरकार के दरबार में पूजा-अर्चना की। राज्यपाल ओरछा के पुरातात्विक स्थलों का भी अवलोकन करेंगे और शहीद चंद्रशेखर आजाद स्मारक पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। रामराजा सरकार के दर्शन करने के दौरान उनके साथ स्थानीय विधायक अनिल जैन और भाजपा जिला अध्यक्ष अखिलेश अयाची भी मौजूद रहे। मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने 14 दिसंबर को निवाड़ी जिले के ऐतिहासिक नगर ओरछा का दौरा किया। उन्होंने सुबह रामराजा सरकार के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। मंदिर के बाहर मौजूद जनता ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। राज्यपाल ने जय श्री राम के नारों से जनता का अभिवादन किया। इस दौरे में राज्यपाल के साथ स्थानीय विधायक अनिल जैन और भाजपा जिला अध्यक्ष अखिलेश अयाची भी मौजूद रहे। रामराजा मंदिर के बाद राज्यपाल ओरछा के पुरातात्विक स्थलों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद राज्यपाल शहीद चंद्रशेखर आजाद स्मारक पर पहुंचेंगे और श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। राज्यपाल के दौरे का उद्देश्य क्षेत्र के सांस्कृतिक और पर्यटन महत्व को बढ़ावा देना है। उनके दौरे के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए है। जनता और स्थानीय प्रशासन ने राज्यपाल के दौरे को ऐतिहासिक बताते हुए इसकी सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *